
PM Modi in SaharanPur: सहारनपुर में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- भाजपा ने लोगों का भरोसा और दिल जीता है

PM Modi in SaharanPur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारा ये साथ मां शक्ति का स्थान है, मां शक्ति की साधना का स्थान है। देश का दुर्भाग्य है कि INDI गठबंधन के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है क्या? जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है उन सभी का क्या हाल हुआ है वो इतिहास में पुराणों में अंकित है।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 10 वर्ष पहले मैं चुनावी जनसभा के लिए सहारनपुर आया था। उस समय देश घोर निराशा, घोर संकट के दौर से गुजर रहा था। तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि मैं देश झुकने नहीं दूंगा, देश रुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने संकल्प लिया था कि आपके आशीर्वाद से हर स्थिति, हर परिस्थिति को बदलूंगा, निराशा को आशा में बदलूंगा, आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी और मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी।
पीएम मोदी ने कहा कि आज हिंदुस्तान के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है। महिलाएं भी बोल रही हैं, बुजुर्ग भी बोल रहे हैं, गांव भी बोल रहा है, शहर भी बोल रहे हैं-फिर एक बार मोदी सरकार। आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, भाजपा ने लोगों दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है, ये भाजपा के नारा नहीं बल्कि हमारे article of faith है।




