![](/images/clear-button-white.png)
- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राजकोट रैली में पीएम मोदी बोले- 'कांग्रेस ने मुझे अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया है'
![राजकोट रैली में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने मुझे अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया है राजकोट रैली में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने मुझे अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया है](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/2022/10/11/360170-pmmodi.webp)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने उनके खिलाफ अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया है. राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजकोट जिले के जमकंडोरना शहर में एक रैली में मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कांग्रेस से सतर्क रहने को कहा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके खिलाफ बोलना बंद कर दिया है और वह ग्रामीण मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए ''चुपचाप काम कर रही है.''
उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) का नाम लिए बगैर कहा, ''अचानक वे चुप हो गए हैं. उन्होंने हंगामा करने और मेरे खिलाफ अपशब्द कहने का ठेका दूसरों को दे दिया है. वे चुपचाप गांवों तक जा रहे हैं और लोगों को वोट देने के लिए कह रहे हैं.''
मोदी ने कहा, ''मैं विपक्षी दल की चुपचाप काम करने की इस रणनीति के खिलाफ आपको आगाह करता हूं. मैं जानता हूं कि यह उन लोगों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है जो दिल्ली से गुजरात के खिलाफ साजिश रचने के लिए जाने जाते हैं.''
उन्होंने लोगों से कांग्रेस नेताओं से यह पूछने के लिए कहा कि क्या वे भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में गुजरात में निर्मित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' गए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''जो माटी के लाल सरदार पटेल का सम्मान नहीं करते, उनके लिए गुजरात में कोई जगह नहीं होनी चाहिए.''
उन्होंने कहा, ''यदि सरकार किसी भ्रष्ट के खिलाफ कार्रवाई करती है, तो एक समूह हमारे खिलाफ चिल्लाता है. क्या मुझे लोगों को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करनी चाहिए?''