राष्ट्रीय

मोदी चाइनीज ऐप वीबो से अकाउंट डिलीट करेंगे, 100 से भी ज्यादा पोस्ट कर दी डिलीट

Shiv Kumar Mishra
1 July 2020 12:41 PM GMT
मोदी चाइनीज ऐप वीबो से अकाउंट डिलीट करेंगे, 100 से भी ज्यादा पोस्ट कर दी डिलीट
x

भारत में 59 चाइनीज ऐप बैन किए जाने के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चीनी सोशल मीडिया ऐप वीबो से अकाउंट डिलीट करने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। मोदी ने इस ऐप पर 2015 में अकाउंट बनाया था।

सूत्रों ने बताया कि वीआईपी अकाउंट डिलीट करने की प्रक्रिया थोड़ी जटिल होती है। हालांकि, अकाउंट डिलीट करने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। चीन की तरफ से इसकी इजाजत दिए जाने में काफी देर की जा रही है और इसका कारण नहीं बताया गया है। मोदी ने इस पर 115 पोस्ट की हैं और इनमें से 113 को हटा दिया गया है।



2015 में चीन यात्रा से पहले बनाया था अकाउंट, पोस्ट में लिखा था- हैलो चाइना

मोदी ने 4 मई 2015 को वीबो पर अपना अकाउंट बनाया था। उन्होंने चीन यात्रा से पहले इस सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था- हैलो चाइना। पीएम मोदी ने 25 जनवरी 2020 को वीबो पर पर आखिरी बार पोस्ट की थी। इस दिन चीन ने अपना नया साल मनाया था। पीएम मोदी ने चीनी नागरिकों को नए साल की बधाई दी थी।


Next Story