राष्ट्रीय

पीएम नरेंद्र मोदी आज 11 बजे मन की बात से देश को करेंगे संबोधित

Sujeet Kumar Gupta
23 Feb 2020 4:57 AM GMT
पीएम नरेंद्र मोदी आज 11 बजे मन की बात से देश को करेंगे संबोधित
x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने 62वें मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस वर्ष मासिक रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से यह उनका दूसरा संबोधन होगा।

61वें 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि असम की सरकार और लोगों ने इस बार खेलो इंडिया का सफल आयोजन किया जिसके लिए मैं उन्‍हें बधाई देता हूं। इस बार खेलो इंडिया में छह हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और इसमें 80 रेकॉर्ड टूटे।

उन्होंने कहा था कि ऐसा पहली बार है जब गणतंत्र दिवस आयोजन के चलते उनके कार्यक्रम 'मन की बात' का समय शाम को किया गया है। आमतौर पर 'मन की बात' कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह ग्यारह बजे आता है।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story