राष्ट्रीय

कोरोना के बढ़ते केस को लेकर आज फिर रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी

Sujeet Kumar Gupta
24 March 2020 6:17 AM GMT
कोरोना के बढ़ते केस को लेकर आज फिर रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी
x
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार की शाम को भी राष्ट्र के नाम जनता को संबोधित किया था। उन्होंने खुद के बचाव पर जोर दिया था।

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए केंद्र सरकार और राज्यों ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं. इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने ट्वीट करके ये जानकारी दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा. आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा.'

कोरोना पर पहले क्या बोले थे पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार की शाम को भी राष्ट्र के नाम जनता को संबोधित किया था। उन्होंने खुद के बचाव पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध में भी इतने देश प्रभावित नहीं हुए थे, जितना की कोरोना वायरस से हुए हैं। पूरा विश्व संकट से गुजर रहा है और हमें सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा था कि यह मानना गलत है कि भारत पर कोरोना वायरस का असर नहीं पड़ेगा, ऐसी महामारी में हम स्वस्थ, जगत स्वस्थ मंत्र काम आ सकता है। इसके अलावा पीएम मोदी ने बीते रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील भी की थी।

Next Story