राष्ट्रीय

पुलिस ने किसानों पर बरसाई लाठी,कई गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने किसानों पर बरसाई लाठी,कई गंभीर रूप से घायल
x
किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के आह्वान पर हिसार-दिल्ली हाईवे पर किसानों ने रामायण टोल जाम कर दिया

करनाल: किसान आंदोलन को पूरे 9 महीने हो चुके है.किसान दिल्ली की सीमाओं के पास कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए धरने पर बैठे है.ऐसे में किसानों का केंद्र सरकार के प्रति लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है.किसान सरकार से अपनी बात मनमाने के लिए समय समय शक्ति प्रदर्शन भी करते रहते है.वही,आज किसान हरियाणा के करनाल में भाजपा नेताओं को रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी किसानों पर जमकर लाठीचार्ज किया गया है।जिसमे कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए है.

आपको बता दे कि, करनाल में घरौंडा के पास बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों पर जमकर लाठियां बरसाई। यहां किसानों ने टोल की दो-दो क्रॉसिंग छोड़कर बाकी रास्तों को बंद कर दिया था। लाठीचार्ज में कई किसानों का सिर फूटा और खून बहा। वहीं पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किसान खेतों में भाग गए।.इधर गुस्साए किसानों ने कई जगह हाईवे जाम कर दिया.

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के आह्वान पर हिसार-दिल्ली हाईवे पर किसानों ने रामायण टोल जाम कर दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस ने वाहनों को खरड़ और रामायण की तरफ डाइवर्ट करना शुरू किया है। इधर, गुस्साए किसानों ने करनाल में जींद चौक, बसताड़ा टोल, निसिंग और जलमाना गांव में जाम लगा दिया गया है। रोहतक में मकड़ौली टोल पर किसानों ने जाम लगाया।

नरवाना में बदोवाल टोल प्लाजा भी किसानों ने जाम कर दिया है। जिले कैथल के NH-152 पर तितरम मोड़, कैथल से चीका मार्ग पर भागल गांव, पटियाला मार्ग पर हांसी-बुटाना नहर पर चीका में किसानों ने जाम लगाया। फतेहाबाद के ढाणी गोपाल चौक पर किसानों द्वारा रोड जाम किया गया। जींद-करनाल हाईवे भी जाम किया गया। अलेवा में किसानों ने जाम लगाया। भिवानी में कितलाना टोल पर किसानों ने जाम लगाया।

सिरसा में किसानों ने रोड जाम करने शुरू किए। अंबाला में किसानों ने नेशनल हाईवे जाम किया। अमृतसर-दिल्ली, दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम किया। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आनन-फानन में पुलिस ने रूट डायवर्ट किया। फतेहाबाद में नेशनल हाईवे-9 बायपास पर किसानों ने लगाया जाम। रतिया में बुढलाडा रोड को किसानों ने जाम किया।



Next Story