राष्ट्रीय

वुहान से संभावित संक्रमितों को सरकारी खर्चे पर लाया गया था!

Shiv Kumar Mishra
4 May 2020 2:01 PM GMT
वुहान से संभावित संक्रमितों को सरकारी खर्चे पर लाया गया था!
x

संजय कुमार सिंह

आज जब प्रवासी मजदूरों से किराया वसूलने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की निन्दा हो रही है तो ट्वीटर पर Maha Siddiqui (@SiddiquiMaha) ने संसद में पूछे गए एक अतारांकित प्रश्न और जवाब की यह प्रति पोस्ट की है। मैंने सवाल नंबर गूगल किया तो यह हिन्दी में भी मिल गया। क्या हिन्दी के किसी अखबार ने यह सूचना छापी? क्या यह खबर नहीं है? इस प्रश्नोत्तर के अनुसार सिर्फ चीन से लाए गए लोगों के लिए एयर इंडिया की दो विशेष उड़नों का खर्च 6 करोड़ रुपए के करीब है।

प्रश्न सं. 2187 कोरोना वायरस से संक्रमित भारतीय

मार्च 04, 2020

लोक सभा

अतारांकित प्रश्न सं. 2187

04.03.2020 को उत्तर दिए जाने के लिए

कोरोना वायरस से संक्रमित भारतीय

2187. एडवोकेट डीन कुरियाकोस:

श्री नामा नागेश्वर राव:

श्री कपिल मोरेश्वर पाटील:

प्रो. अच्युतानंद सामंत:

श्री कोडिकुन्नील सुरेश:

श्री एंटो एन्टोनी:

प्रो. सौगत राय:

श्री पी.रविन्द्रनाथ कुमार

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि:

(क) कोराना वायरस से संक्रमित, विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों की देश-वार संख्या कितनी है;

(ख) कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गए भारतीयों की देश-वार संख्या कितनी है और इस कार्य में कितनी लागत आई है;

(ग) चीन में और दुनिया के विभिन्न हिस्सों व विदेश में तथा एक क्रूज में फंसे हुए कोरोना वायरस संक्रमित/संक्रमण-रहित भारतीयों की संख्या कितनी है और सरकार तथा भारतीय दूतावासों/वाणिज्य दूतावासों द्वारा उक्त भारतीयों को सुरक्षित रूप से वापस भारत लाने के लिए क्या उपाय किए गए हैं;

(घ) क्या चीन और अन्य राष्ट्रों, जहां कोरोना वायरस का प्रसार अपने चरम पर है, के माध्यम से भारत वापस आने वाले लोगों के खिलाफ कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए गए है; और

(ङ) यदि हां,तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और इसके क्या कारण है और सरकार द्वारा इस मुद्दे का समाधान करने के लिए क्या उपाय किए गए हैं?

उत्तर

विदेश राज्य मंत्री

[श्री वी. मुरलीधरन]

(क) उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमित भारतीय नागरिकों की संख्या इस प्रकार है:

- जापान (क्रूज पोत पर) - 16 (जापान में तटवर्ती चिकित्सालयों में इलाज किया जा रहा है); तथा

- संयुक्त अरब अमीरात – 1

(ख) भारत सरकार ने 723 भारतीय नागरिकों और 43 विदेशियों सहित चीन से 766 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला है। इसी तरह जापान में क्रूज पोत से 119 भारतीयों को भारत वापस लाया गया है।

i. एयर इंडिया ने चीन के लिए दो विशेष उड़ानों के संचालन के लिए 5,98,90,352 / - रुपये का बिल प्रस्तुत किया है।

ii. चीन के लिए राहत सामग्री ले जाने वाली एक भारतीय वायु सेना की उड़ान से वापसी यात्रा में भी वुहान, चीन से भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया। इस उड़ान पर हुए व्यय का विवरण अभी तक रक्षा मंत्रालय से प्राप्त नहीं हुआ है।

iii. लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए जापान से भारत के लिए विशेष विमान पर हुए व्यय का विवरण अभी तक एयर इंडिया से प्राप्त नहीं हुआ है।

(ग) उपर्युक्त (क) में दिए गए उत्तर के अनुसार।

(घ) कोई नहीं।

(ङ) प्रश्न नहीं उठता।

पूरे प्रश्न-उत्तर से साफ है कि देश में कोरोना फैलाने वाले भारतीय तो सरकारी खर्चे पर लाए गए पर बिना सूचना और बिना सोचे समझे लागू किए गए 40 दिन (और आगे जारी) लॉक डाउन भुगतने वाले गरीब, ब्रोजगार मजदूरों को अपने गांव जाने के लिए किराया जेब से देना है। पीएम केयर्स नहीं, हू केयर्स।

Next Story