राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज देश को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

सुजीत गुप्ता
14 Aug 2021 8:22 AM GMT
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज देश को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति
x

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। संबोधन का प्रसारण आल इंडिया रेडियो (AIR) के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी संस्करण में शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी के बाद उसके क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण होगा । इसमें कहा गया है कि आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण होगा।

गौरतलब है कि देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में विभिन्न प्रतिष्ठानों को तिरंगे की रोशनी में रंग दिया गया है। वहीं इस मौके पर अन्य कई कार्यक्रम भी हो रहे हैं।


Next Story