राष्ट्रीय

पुलिस के रोकने के बावजूद एसआर दारापुरी के घर पहुंचीं प्रियंका, पैदल तय किया रास्ता

Arun Mishra
28 Dec 2019 1:11 PM GMT
पुलिस के रोकने के बावजूद एसआर दारापुरी के घर पहुंचीं प्रियंका, पैदल तय किया रास्ता
x

नागरिक संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने पर पिछले दिनों गिरफ्तार किये गए रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी से मिलने जाने के लिए प्रियंका गांधी को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उनकी गाड़ी को जबरन लोहिया पार्क के सामने रोक लिया। कहा कि बिना पूर्वसूचना के सुरक्षा कारणों से प्रियंका के इस तरह से जाने के चलते उन्हें रोका जा रहा है।

प्रियंका ने कुछ दूर पैदल फिर स्कूटी से तय किया रास्ता

इस पर प्रियंका ने आपत्ति जताई कहा कि जिस तरह से पुलिस ने उन्हें रोका उससे हादसा भी हो सकता था। प्रियंका ने कुछ दूर पैदल फिर स्कूटी से पुल पार किया। प्रियंका स्थापना दिवस समारोह में शाामिल होने के कुछ देर बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किये गए एसआर दारापुरी और पार्टी की पूर्व प्रव्क्ता सदफ जफर से मिलने जा रही थीं। छह बजकर 10 मिनट पर वे एसआर आरापुरी से मिलने इंदिरानगर स्थित उनके आवास पर पहुंच चुकी हैं।






Next Story