राष्ट्रीय

मोदी सरकार का प्रियंका गांधी को नोटिस, एक महीने में खाली करना होगा सरकारी बंगला

Arun Mishra
1 July 2020 2:45 PM GMT
मोदी सरकार का प्रियंका गांधी को नोटिस, एक महीने में खाली करना होगा सरकारी बंगला
x
एक महीने के अंदर प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करना होगा.

नई दिल्ली : प्रियंका गांधी को अपना सरकारी बंगला खाली करना होगा. केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी को नोटिस जारी कर दिया है. प्रियंका को बंगला खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है. एक महीने के अंदर प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करना होगा.

प्रियंका गांधी का ये बंगला दिल्ली के लोधी रोड पर स्थित है. इसमें प्रियंका गांधी काफी समय से रहती आई हैं, लेकिन अब शायद ऐसा नहीं होगा. केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि एसपीजी सुरक्षा के चलते ये बंगला दिया गया था, लेकिन अब एसपीजी सुरक्षा नहीं है, इसलिए ये बंगला वापस लिया जा रहा है



बता दें कि कुछ समय पहले प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई थी. राहुल गांधी से भी सुरक्षा वापस ली गई थी. इन दिनों प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय हैं. और बीजेपी को को बार-बार चुनौती देती आ रही हैं. योगी सरकार के खिलाफ वह काफी मुखरता से मुद्दों को उठा रही हैं.

Next Story