
Rahul Gandhi Nomination: राहुल गांधी दोपहर 12 बजे रायबरेली में करेंगे नामांकन, सोनिया-प्रियंका रहेंगे साथ

Rahul Gandhi Nomination: राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर रायबरेली से पर्चा भरेंगे। अमेठी की सीट पर सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा लड़ेंगे। सुबह 10:20 बजे विशेष विमान से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी के फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
कांग्रेस राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। राहुल गांधी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस जाएंगे। दोपहर 12:15 बजे रायबरेली में राहुल गांधी नामांकन करेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। बताया जा रहा है कि राहुल के नामांकन पर उनकी बहन प्रियंका गांधी भी पहुंच सकती हैं।
सोनिया गांधी के प्रतिनिथ हैं किशोरी लाल शर्मा
सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने गुरुवार को कहा कि अमेठी की मांग है कि गांधी परिवार ही यहां से लड़े। हम सभी गांधी परिवार के लिए तैयारी कर रहे हैं। पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा। हमारी तैयारी पूरी है। कार्यकर्ता डटे हुए हैं।




