राष्ट्रीय

पीएम मोदी के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, जानें- सिर्फ चार शब्दों में क्या कहा

Arun Mishra
17 Sep 2021 5:32 AM GMT
पीएम मोदी के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, जानें- सिर्फ चार शब्दों में क्या कहा
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है और पार्टी ने 20 दिन के एक राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है, जिसे सेवा और समर्पण अभियान का नाम दिया गया है. पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर देश और दुनियाभर के तमाम नेता बधाई दे रहे हैं.

राहुल ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके धुर राजनीतिक विरोधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बधाई दी है. राहुल गांधी ने महज चार शब्दों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "हैप्पी बर्थडे, मोदी जी।"

17 सितंबर 1950 को जन्में मोदी

नरेंद्र मोदी का जन्म 1950 में गुजरात में हुआ था। वह कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए थे। बाद में वह भाजपा से जुड़े। वर्ष 2001 में वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने और उनके नेतृत्व में तीन बार लगातार वहां भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कभी चुनावी हार का सामना नहीं किया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 को लोकसभा चुनाव भी जीता। भाजपा उनके जन्मदिन पर सात अक्टूबर तक जनता के बीच जाकर 20 दिनों का ''सेवा और समर्पण'' अभियान चलाएगी। साथ ही पार्टी इस दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी।

नमो ऐप पर दिखाई जाएगी प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन के मौके पर नमो ऐप पर पीएम मोदी के बर्थडे से संबंधित एक प्रदर्शनी दिखाई जाएगी. नमो ऐप पर 'अमृत प्रयास' नाम से पर एक ऑप्शन जोड़ा गया है, जिसके जरिए लोग ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान, वृद्धाश्रम में सेवा जैसे कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं. लोगों से अपील की गई है कि वो जन्मदिन के शुभकामना संदेश के साथ देश की सेवा करने का प्रण लें.

Next Story