राष्ट्रीय

कोविड-19 से जुड़ा पूरा लेखा-जोखा यहां पर पढ़े

Desk Editor
2 Aug 2021 9:35 AM GMT
कोविड-19 से जुड़ा पूरा लेखा-जोखा यहां पर पढ़े
x
पिछले 24 घंटों के दौरान 40,134 दैनिक नए मामले दर्ज

पीआईबी दिल्ली : भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 47.22 करोड़ का आंकड़ा पार किया, जहाँ रिकवरी दर 97.35 प्रतिशत हुई। वही पिछले 24 घंटों के दौरान 40,134 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए। भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,13,718) की हिस्सेदारी 1.31 प्रतिशत है।

लगातार 56 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.81 प्रतिशत) 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है। भारत मेंकोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा कल47.22 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 55,99,690 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 47,22,23,639 डोज लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 17,06,598 डोज लगाई गई हैं।

कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में 3,08,57,467 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 36,946 ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर97.35.प्रतिशत के स्तर पर है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले40,134 सामने आए। लगातार 36 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ यूटी द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है। भारत के सक्रिय मामले 4,13,718 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.31 प्रतिशत है।

देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल14,28,984 परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 46.96 करोड़(46,96,45,494)) परीक्षण हो चुके हैं। जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं, वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर2.37 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.81 प्रतिशत रही। लगातार 56 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Next Story