राष्ट्रीय

Republic Day 2023: इस गणतंत्र दिवस क्या कुछ होगा खास, जान लीजिए आज से 26 जनवरी तक की ट्रैफिक एडवाइजरी

Special Coverage Desk Editor
22 Jan 2023 12:22 PM GMT
Republic Day 2023: इस गणतंत्र दिवस क्या कुछ होगा खास, जान लीजिए आज से 26 जनवरी तक की ट्रैफिक एडवाइजरी
x
Republic Day 2023: 74वां गणतंत्र दिवस का माहौल राजधानी दिल्ली में दिखने लगा है। आज से गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल की भी शुरुआत होने जा रही है। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है। आगे जानें गणतंत्र दिवस 2023 का पूरा कार्यक्रम...

Republic Day 2023 Traffic Advisory: बस कुछ ही दिनों के इंतजार के बाद देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मनाने जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल, गणतंत्र दिवस परेड और अन्य कार्यक्रमों के चलते दिल्ली में कई रास्तों में एंट्री बंद, कुछ रूट डायवर्ट, कुछ अन्य चीजों में पाबंदियां रहेगी। आइए आपको इस रिपोर्ट में बताते है कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम (Republic Day program) कैसा रहेगा और क्या रहेगी आने वाले दिनों की ट्रैफिक एडवाइजरी...

गणतंत्र दिवस 2023 का पूरा कार्यक्रम

74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इस साल भी दिल्ली स्थित लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट के बीच बने कर्तव्य पथ पर भव्य परेड होगी। 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी होंगे। परेड में मिस्र की सेना का एक सैन्य दल भी शामिल होगा। सप्ताहभर चलने वाले गणतंत्र दिवस आइकॉनिक इवेंट्स सप्ताह की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी के दिन से होगी और 30 जनवरी को शहीद दिवस के मौके पर खत्म होगा। कर्तव्य पथ पर पारंपरिक मार्च-परेड के साथ ही कई विशेष कार्यक्रम भी होंगे।

नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 23 और 24 जनवरी को एक सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य आदि शौर्य पर्व पराक्रम कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें 10 सैन्य टैटू प्रदर्शन और 20 जनजातीय नृत्य और अन्य गायकों की भी प्रस्तुति होगी। इसके अलावा 26 से 31 जनवरी 2023 के बीच परिवहन मंत्रालय की तरफ से लाल किले के सामने ज्ञान पथ पर भारत पर्व का आयोजना होगा। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 23 झांकियां देखने को मिलेंगी। कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी के दिन सेनाओं का मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रदर्शन, एक्रोबेटिक मोटरसाइकिल सवारी फ्लाई पास्ट इत्यादि कार्यक्रम होंगे।

गणतंत्र दिवस ट्रैफिक एडवाइजरी (Republic Day Traffic Advisory)

  • गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल और गणतंत्र दिवस परेड को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइडरी जारी कर दी है। इस बारे में पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी की रात 10 से 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल और 25 जनवरी की रात 10 से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम समाप्ति तक गौतम बुद्ध नगर से दिल्ली में मालवाहक वाहनों ( भारी, हल्के और मध्यम) का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन दिनों के लिए इन रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश कर अन्य जगहों में जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
  • डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश कर कहीं और जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
  • कालिंदी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश कर अन्य जगहों की तरफ जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किए जाएंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

23 और 24 जनवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के मौके पर सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य कार्यक्रम का आयोजन होना है। कार्यक्रम को को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिन ने 23 जनवरी और 24 जनवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस की तरफ से लोगों को ट्रैफिक प्लान देखकर ही दिल्ली में गाड़ी से निकलने का प्लान बनाएं। भारी वाहनों को भीष्म पिताम​ह मार्ग, लोधी रोड से एंड्रयूज गंज, महर्षि रमन मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, लोधी रोड, मैक्स मुलर मार्ग, आर्क बिशप मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग रुट्स पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, लोगों से भी अपील की गई है कि आयोजन स्थलों की ओर जाने वाले रूट्स पर जाने से बचें।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story