राष्ट्रीय

Sharad Yadav Dies : JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बेटी ने दी जानकारी

Arun Mishra
12 Jan 2023 5:43 PM GMT
Sharad Yadav Dies : JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बेटी ने दी जानकारी
x
JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है.

Sharad Yadav Dies : JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है. उनकी बेटी ने इस खबर की पुष्टि कर दी है. 75 साल की उम्र में शरद यादव ने अंतिम सांस ली है. बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को शोक में डुबो गया है. उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था. लेकिन अब उस महान नेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हुआ है.

"पापा नहीं रहे"

शरद यादव की बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा- "पापा नहीं रहे।" शरद यादव की तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शरद यादव ने 1999 और 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विभिन्न विभागों में मंत्री रहे थे। 2003 में शरद यादव जनता दल यूनाइटेड जद (यू) के अध्यक्ष बने। आज की तारीख में पिछले कई सालों से यह पार्टी बिहार की सत्ता में है। नीतीश कुमार और शरद यादव की जोड़ी एक समय में बिहार की हिट राजनीतिक जोड़ी थी। 2004 के लोकसभा चुनाव में हारने के बाद, नीतीश कुमार ने उन्हें राज्यसभा सीट दिलवाने में मदद की।

Next Story