राष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस की मिसाइलो ने फिर यूक्रेन में मचाई तबाही, 17 लोगों की मौत, 61 घायल

Special Coverage Desk Editor
18 April 2024 3:54 PM IST
Russia-Ukraine War: रूस की मिसाइलो ने फिर यूक्रेन में मचाई तबाही, 17 लोगों की मौत, 61 घायल
x
Russia-Ukraine War: रूस की मिसाइलो ने फिर यूक्रेन में मचाई तबाही, 17 लोगों की मौत, 61 घायल

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। इस बीच रूस के ताजा हमले में 17 लोगों की मौत हो गई है। रूस से दागी गई एक मिसाइल उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहाइव में आठ मंजिला इमारत पर गिरी, जिससे लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि हमले में तीन बच्चों सहित कम से कम 61 लोग घायल हो गए।चेर्निहाइव यूक्रेन की राजधानी कीव से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में, रूस और बेलारूस की सीमा के पास स्थित है और इसकी आबादी लगभग 2.5 मिलियन है।

युद्ध के तीसरे वर्ष में प्रवेश के साथ ही रूस यूक्रेन में आगे बढ़ रहा है। पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य उपकरण उपलब्ध नहीं कराने के कारण रूस के खिलाफ युद्ध में उसकी स्थिति कमजोर हो रही है। हालांकि, सर्दियों के महीनों के दौरान, रूस युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर कोई प्रगति नहीं कर पाया। इस बीच, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेत्र फिआला ने कहा कि उनकी सरकार ने यूरोपीय संघ के बाहर के देशों से यूक्रेन के लिए तोपखाने के 5,00,000 गोले की व्यवस्था की है। हथियारों की आपूर्ति जून में होनी है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से उनके देश को और अधिक वायु रक्षा प्रणालियाँ प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने चेर्निहाइव हमले के बारे में कहा कि "अगर यूक्रेन को पर्याप्त वायु रक्षा उपकरण मिले होते और दुनिया रूसी आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दृढ़ संकल्पित होती, तो ऐसा नहीं होता।"ज़ेलेंस्की ने इस सप्ताह की शुरुआत में प्रसारित एक साक्षात्कार में पीबीएस को बताया कि यूक्रेन के पास मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव के लिए वायु रक्षा मिसाइलें खत्म हो गई हैं। हाल ही में रूस ने एक हमले में यूक्रेन के सबसे बड़े बिजली संयंत्रों में से एक को नष्ट कर दिया।

'इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर' के मुताबिक, यूक्रेन में सैन्य उपकरणों की तेजी से कमी हो रही है। हाल ही में ISW की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता देने में देरी के कारण रूस तेजी से बढ़त हासिल कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी मदद के बिना यूक्रेन युद्ध के मैदान में ज्यादा देर तक टिक नहीं सकता। आईएसडब्ल्यू ने कहा कि यूक्रेन को इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत वायु रक्षा प्रणाली और तोपखाने की है।

Next Story