राष्ट्रीय

Same Sex Marriage पर CJI बोले, सेक्सुअल ओरिएंटेशन के आधार पर भेदभाव नहीं, होमोसेक्सुअल को समान अधिकार मिले

Shiv Kumar Mishra
17 Oct 2023 12:00 PM IST
Same Sex Marriage पर CJI बोले, सेक्सुअल ओरिएंटेशन के आधार पर भेदभाव नहीं, होमोसेक्सुअल को समान अधिकार मिले
x
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से किया इनकार

समलैंगिक विवाह पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ अपनी राय रख रहे हैं. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा- 'सबको अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार है, किसी शख्स की मनोस्थिति अहमियत रखती है'।

उन्होंने कहा कि 'जेंडर और सेक्सुअलिटी समान नहीं है, सेक्सुअल ओरिएंटेशन के आधार पर भेदभाव नहीं, होमोसेक्सुअल को समान अधिकार मिले, सरकार इस अधिकार को सुनिश्चित करे'।

समलैंगिक विवाह मामला | सीजेआई ने केंद्र और राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि समलैंगिक समुदाय के लिए वस्तुओं और सेवाओं तक पहुंच में कोई भेदभाव न हो और सरकार को समलैंगिक अधिकारों के बारे में जनता को जागरूक करने का निर्देश दिया।

सरकार समलैंगिक समुदाय के लिए हॉटलाइन बनाएगी, हिंसा का सामना करने वाले समलैंगिक जोड़ों के लिए सुरक्षित घर 'गरिमा गृह' बनाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि अंतर-लिंग वाले बच्चों को ऑपरेशन के लिए मजबूर न किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने same sex couple की शादी को मान्यता नहीं दी है। कहा है कि ये काम संसद का है। लेकिन same sex couple को तमाम अधिकार दे दिए हैं। जैसे कि वे अब राशन कार्ड बनवा सकते हैं। joint बैंक खाता खुलवा सकते हैं। बच्चे गोद ले सकते हैं। और तमाम सरकारों को निर्देश दिया है कि ये सुनिश्चित करें कि same sex couple के साथ किसी तरह का भेदभाव ना हो।

Next Story