राष्ट्रीय

Sanjay Nirupam: संजय निरुपम ने थामा अब इस पार्टी का हाथ, नए तेवर में आते ही दिया ये बड़ा बयान

Special Coverage Desk Editor
4 May 2024 6:13 AM GMT
Sanjay Nirupam: संजय निरुपम ने थामा अब इस पार्टी का हाथ, नए तेवर में आते ही दिया ये बड़ा बयान
x
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। मुंबई के पूर्व सांसद ने लगभग दो दशक पहले अविभाजित शिवसेना छोड़ी थी। संजय निरुपम की शिवसेना में 19 साल बाद वापसी हो रही है।

Sanjay Nirupam: कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। मुंबई के पूर्व सांसद ने लगभग दो दशक पहले अविभाजित शिवसेना छोड़ी थी। संजय निरुपम की शिवसेना में 19 साल बाद वापसी हो रही है। निरुपम को पिछले महीने 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' में शामिल होने के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था। निरुपम आज मुख्यमंत्री शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हो गए। निरुपम अविभाजित शिव सेना के हिंदी मुखपत्र 'दोपहर का सामना' के संपादक रह चुके हैं।

क्या बोले संजय निरुपम?

संजय निरुपम ने कहा, "होइहे वही जो राम रच राखा। पूरे दल बल के साथ शिवसेना में आया हूं। लोकसभा चुनाव में महायुति के उम्मीदवारों को जितना है। शिवसेना की मुंबई में तीन की तीन सीट जीतकर लाएंगे। भगवा का झंडा बुलंद करूंगा। कभी कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। देर आया दुरुस्त आया।"

संजय निरुपम कांग्रेस से निलंबित

उद्धव ठाकरे के एक तरफा उम्मीदवार उतारने के बाद से संजय निरुपम नाराज हो गए थे। इसके बाद निरुपम ने शिवसेना (UBT) अध्यक्ष समेत कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने निरुपम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की और और उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया। संजय निरुपम पर ‘अनुशासनहीनता’ और ‘पार्टी विरोधी बयानों’ को लेकर ये एक्शन लिया गया था। कांग्रेस पार्टी ने संजय निरुपम को स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भी हटा दिया। अपने खिलाफ हुए पार्टी एक्शन के बाद आज संजय निरुपम ने शिवसेना में घर वापसी कर ली है।

मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से चाहते थे टिकट

उद्धव ठाकरे ने मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर जैसे ही अपने उम्मीदवार उतारे इसके बाद से ही संजय निरुपम कांग्रेस पर निशाना साधने लगे। संजय निरुपम मुंबई उत्तर पश्चिम सीट सीट लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की उम्मीद कर रहे थे। उद्धव ठाकरे के एलान के बाद से संजय निरुपम को बड़ा झटका लगा। निरुपम को तब भी बड़ा झटका लगा जब इस सीट से एकनाथ शिंदे ने अपने उम्मीदवार का एलान किया।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story