राष्ट्रीय

Sanjay Singh PC: वो किसी की जान लेने की हद तक जा सकते हैं ‘, ED पर संजय सिंह का बड़ा आरोप

Special Coverage Desk Editor
19 April 2024 3:41 PM IST
Sanjay Singh PC:  वो किसी की जान लेने की हद तक जा सकते हैं ‘, ED पर संजय सिंह का बड़ा आरोप
x
Sanjay Singh: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरावाल तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं। 21 मार्च को ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Sanjay Singh: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरावाल तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं। 21 मार्च को ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसी बीच सीएम केजरीवाल की दिल्ली की एक अदालत में सुनवाई के दौरान ईडी ने बड़ा दावा किया और सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वो टाइप-2डायबिटीज के पेशेंट होने के बावजूद जानकर जेल में मीठा खा रहे हैं।

जिसको लेकर संजय सिंह ने जवाब दिया है और कहा है कि आपको याद होगा जब मैं जेल में था और अपनी तारीख पर आया था तो मैंने एक बयान दिया था कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजि‍श का षड्यंत्र हो रहा है। लोगों ने ऐतराज किया लेकिन जितना मैं बीजेपी को जानता हूं वो किसी की जान लेने की हद तक जा सकते हैं।

आप सांसद ने आगे कहा, मैं पूरी जिम्मेदारी और चिंता के साथ कह रहा हूं कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजि‍श रची जा रही है और जेल में उनके साथ कुछ भी हादसा हो सकता है। उनके साथ जो जेल में सुलूक हो रहा है वो देख लिजिए, परिवार को और पंजाब के मुख्यमंत्री को कैसे दिल्ली के सीएम से मिलवाया गया। ईडी और जेल के अधिकारी के द्वारा साजिशन मीडिया में भ्रामक खबर फैलाई गई। जेल में बंद किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी ऐसे नहीं फैलाई जा सकती है। गुरुवार को ED ने किस अधिकारियों ने भ्रामक खबर मीडिया में फैलाई है।

उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल की बिमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है। जेपी नड्डा जी को और खुद मुझे भी डायबिटीज है। बहुत दिक्कत होती है। मजाक नहीं उड़ाना चाहिए और पूरा देश आपको देख रहा है। आप लोग तीन बार के चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डालकर मारने की साजि‍श रची जा रही है। उनकी बीमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है। आप लोग RSS की शाखा में यही सीखा रही है।

Next Story