राष्ट्रीय

Breaking News : इस तारीख से बदल जाएगा 18 ट्रेनों का शेड्यूल, देखें नया टाइम टेबल, रेलवे से यात्रा करने से पहले जरूर पढ़ें

Shiv Kumar Mishra
29 Sep 2023 3:48 AM GMT
Breaking News : इस तारीख से बदल जाएगा 18 ट्रेनों का शेड्यूल, देखें नया टाइम टेबल, रेलवे से यात्रा करने से पहले जरूर पढ़ें
x

पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली 18 ट्रेनों का समय कुछ स्टेशनों पर बदल जाएगा। ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव की जानकारी देते हुए पूमरे के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि एक अक्टूबर से ट्रेनों की नई समय सारणी लागू हो जाएगी। ट्रेन नंबर 13236 दानापुर-साहिबगंज एक्सप्रेस अब तक सुबह 4.50 बजे दानापुर से खुलती थी। अब यह 5.25 बजे खुलेगी। पटना में यह पहले 5.10 बजे पहुंचती थी और 5.15 बजे खुलती थी। अब पटना में यह 5.50 बजे पहुंचेगी और 5.55 बजे खुलेगी। 13402 दानापुर-भागलपुर एक्सप्रेस दानापुर से 4.25 की बजाय 4.20 बजे खुलेगी। पटना में यह ट्रेन 4.45 बजे की बजाय 4.40 बजे पहुंचेगी और 4.50 की जगह 4.45 बजे ही खुलेगी। 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस पटना से अब शाम 05.05 बजे की बजाय 5.00 बजे खुलेगी। 12350 नई दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस किउल में शाम 5.40 की जगह 4.55 बजे पहुंचेगी और 5.45 की जगह शाम पांच बजे खुलेगी।

इन ट्रेनों का भी समय बदला

18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस पूर्णिया से रात 2.05 बजे की जगह रात 1.25 बजे खुलेगी। पटना में अब यह दिन 9.50 बजे पहुंचेगी और दस बजे खुलेगी। गया में यह दोपहर 1.40 बजे की बजाय दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी। दोपहर 12.50 बजे गया से खुलेगी। 13023 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस जयनगर से अब शाम 7.47 के बजाय शाम 6.35 बजे खुलेगी। 14004 नई दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस किउल में शाम 4.07 की बजाय शाम चार बजे पहुंचेगी और 4.12 बजे की बजाय 4.05 बजे खुलेगी।

03261 फतुहा-बक्सर पैसेंजर फतुहा में शाम पांच बजे की बजाय 4.20 बजे खुलेगी। 03268 पटना-किउल पैसेंजर पटना से रात 9.25 बजे की बजाय रात 09.05 बजे खुलेगी। 03612 सासाराम-पटना पैसेंजर पटना में दिन 11.30 बजे की बजाय 11.20 बजे पहुंचेगी। 03376 बक्सर-पटना पैसेंजर पटना में दिन 11.45 बजे की बजाय 11.40 बजे पहुंचेगी।

03354 गया-पटना पैसेंजर पटना में रात 9.40 बजे की बजाय पांच मिनट पहले पहुंचेगी। 03620 सासाराम-आरा पैसेंजर आरा में दिन 11.20 बजे की बजाय 10.35 बजे पहुंचेगी। 03620 सासाराम-आरा पैसेंजर दोपहर 1.10 बजे की बजाय दोपहर 12.55 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों का समय भी आंशिक रूप से बदला है।

वंदे भारत समेत कई नई ट्रेनें समय सारणी में शामिल

रेलवे की ओर से जारी नई समय सारणी में पटना-रांची-पटना वंदे भारत, पटना-हावड़ा-पटना वंदे भारत, बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र इंटरसिटी को भी शामिल किया गया है। टाटा-दानापुर का आरा तक विस्तार दिया गया था। धनबाद-डेहरी ओन सोन इंटरसिटी का विस्तार सासाराम तक हाल ही में किया गया है। 13331/ 13332 धनबाद-पटना-धनबाद इंटरसिटी, दानापुर-जयनगर-दानापुर एक्सप्रेस और राजेन्द्रनगर-सहरसा-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस का परिचालन छह दिन के बजाय सात दिन किया गया है। इन्हें भी नई समय सारणी में जगह दी गई है।

Next Story