राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का निधन, कोरोना का चल रहा था इलाज

Arun Mishra
7 May 2021 3:46 AM GMT
वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का निधन, कोरोना का चल रहा था इलाज
x
वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह को कोरोना हुआ था। जिसके बाद उनको जिम्स ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया है।

नोएडा : देश के जाने-माने पत्रकार शेष नारायण सिंह का आज निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे और नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह को कोरोना हुआ था। जिसके बाद उनको जिम्स ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया है।

कल प्लाज्मा का हुआ था इंतजाम

शेष नारायण सिंह को प्लाज्मा की जरूरत थी लेकिन डोनर नहीं मिल पा रहा था। कई पत्रकारों ने उनके लिए फेसबुक पर प्लाज्मा की मांग की थी तो वहीं यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास लगातार उनके लिए प्लाज्मा डोनर की तलाश में थे। जिसके बाद मुंबई के रहने वाले अमित सावंत फ्लाइट पकड़कर नोएडा आए और यहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह को प्लाज्मा डोनेट किया। लेकिन आज उनके निधन की खबर आ गयी.





Next Story