राष्ट्रीय

Punjab News: सिद्धू मूसेवाला के घर आने वाली हैं खुशियां, सिंगर की मां चरण कौर देंगी बच्चे को जन्म

Special Coverage Desk Editor
27 Feb 2024 12:31 PM IST
Punjab News: सिद्धू मूसेवाला के घर आने वाली हैं खुशियां, सिंगर की मां चरण कौर देंगी बच्चे को जन्म
x
Sidhu Moose Wala: जाने माने दिवंगत लोकप्रिय पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की मां चरणकौर सिंह मार्च में बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

Sidhu Moose Wala: जाने माने दिवंगत लोकप्रिय पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की मां चरणकौर सिंह मार्च में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। एक विशेष तकनीक से मूसेवाला की मां बच्चे को जन्म देंगी। इस बात की पुष्टी खुद सिद्धू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने की है। मूसेवाला की हत्या के बाद ये पहला मौका होगा जब उनके घर पर खुशियों ने दस्तक दी है।

ये खबर आते ही मूसेवाला के फैंस में खुशी की लहर है दरअसल, सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे यही वजह थी कि सिद्धू परिवार के वारिस को लेकर उनके प्रशंसक लगातार दुआ कर रहे थे। यही कारण है कि अब आईवीएफ तकनीक की मदद से सिद्धू मूसेवाला की मां ने कंसीव करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि अभी तक पॉजिटिव रिस्पॉन्स है। चाचा चमकौर सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है,हालांकिसिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सुरक्षा कारणों से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

बता दें, 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में मशूहर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में महिंद्रा बोलेरो और टोयोटा कोरोला दो मॉड्यूल का इस्तेमाल हुआ था। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखाथा।

फेसबुक पर शेयर किया पोस्ट

फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में गोल्डी बराड़ ले लिखा था, 'आज मूसेवाला की पंजाब में हत्या कर दी गई। मैं, सचिन बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। यह हमारा काम है। मूसेवाला का नाम हमारे भाई विक्रमजीत सिंह मिदूखेरा और गुरलाल बराड़ की हत्या में सामने आया था। लेकिन पंजाब पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया। हमें यह भी पता चला कि सिद्धू मूसेवाला हमारे असोसिएट अंकित के एनकाउंटर में भी शामिल था। मूसेवाला हमारे खिलाफ काम कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने भी उसका नाम लिया था, लेकिन मूसेवाला ने अपनी पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर हर बार खुद को बचा लिया।'

Next Story