राष्ट्रीय

कोरोना की रफ्तार पड़ी कमजोर; 24 घंटे में 1.20 लाख केस, 3380 मरीज़ों की मौत

Arun Mishra
5 Jun 2021 4:21 AM GMT
कोरोना की रफ्तार पड़ी कमजोर; 24 घंटे में 1.20 लाख केस, 3380 मरीज़ों की मौत
x
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,55,248 है।

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस की रफ़्तार अब धीमी पड़ती दिखाई दे रही है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 1,20,529 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,86,94,879 हुई। 3,380 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,44,082 हो गई है। 1,97,894 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,67,95,549 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,55,248 है।

वहीँ देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,50,080 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,78,60,317 हुआ।

Next Story