राष्ट्रीय

Surya Tilak Latest Pics: राम लला के मस्तक पर चमकी सूर्य की किरणें, देखें सूर्य तिलक की पहली तस्वीरें

Special Coverage Desk Editor
17 April 2024 2:20 PM IST
Surya Tilak Latest Pics: राम लला के मस्तक पर चमकी सूर्य की किरणें, देखें सूर्य तिलक की पहली तस्वीरें
x
Ramlala Surya Tilak:रामनवमी के खास अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक हुआ। नजारा इतना अद्भुत था कि हर कोई भावविभोर हो गया। जैसे ही प्रभु श्री राम का सूर्य तिलक हुआ पूरा मंदिर श्रीराम के नारे से गूंज उठा।

Ramlala Surya Tilak:रामनवमी के खास अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक हुआ। नजारा इतना अद्भुत था कि हर कोई भावविभोर हो गया। जैसे ही प्रभु श्री राम का सूर्य तिलक हुआ पूरा मंदिर श्रीराम के नारे से गूंज उठा। सोशल मीडिया पर सूर्य तिलक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

आज के दिन रामलला की विशेष पूजा की गई। मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। फिर ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। सूर्य तिलक होने के बाद भगवान श्रीराम की विशेष पूजा की गई और आरती उतारी गई। बता दें, मंगलवार को वैज्ञानिकों ने सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया। वैज्ञानिकों के कई ट्रायल के बाद रामलला के सूर्य तिलक के लिए सटीक समय तय किया गया। मंदिर व्यवस्था में लगे लोगों का कहना है कि यह विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय है।

वैज्ञानिकों ने बीते 20 वर्षों में सूर्य की गति का अध्ययन अयोध्या के आकाश में किया और उसके बाद सटीक दिशा आदि तय किया। इसके बाद मंदिर के ऊपरी तल पर रिफ्लेक्टर और लेंस को स्थापित किया गया। उसके बाद रामलला के ललाट पर सूर्य रश्मियों को घुमाकर ले जाया गया। सूर्य की किरणें पहले ऊपरी तल के लेंस पर पड़ी उसके बाद तीन लेंस से होकर दूसरे तल के मिरर पर पहुंची और आखिर में रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें 75 मिलीमीटर के टीके के रूप प्रकाशित हुई। लगभग 4 मिनट तक यह टीका प्रकाशित हुआ।

बढ़ाया गया दर्शन का समय

वहीं दर्शन का समय बढ़ाकर 19 घंटे कर दिया गया है, जो मंगला आरती से प्रारंभ होकर रात्रि 11 बजे तक चलेगा। चार बार लगने वाले भोग के लिए केवल पांच-पांच मिनट के लिए ही पर्दा बंद होगा। श्री राम जन्मोत्सव का प्रसारण अयोध्या नगरी में लगभग सौ बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। न्यास के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी लाइव प्रसारण किया गया।

Next Story