राष्ट्रीय

Suryanagari Express: राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

Special Coverage Desk Editor
2 Jan 2023 8:51 AM IST
Suryanagari Express: राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री घायल
x
Suryanagari Express: राजस्थान के पाली में बांद्रा से जोधपुर जा रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब दस लोग घायल हुए हैं।

Suryanagari Express: राजस्थान (Rajasthan) के पाली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सोमवार सुबह बांद्रा से जोधपुर जा रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस (Suryanagari Express Accident) के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना रजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच तड़के 3.27 बजे हुई। बताया जा रहा है कि इस हादसे (Rail Accident) में करीब दस लोग घायल हुए हैं।

हालांकि अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ (CPRO) ने बताया कि हादसे की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वह जल्द ही मौके पर पहुंच जाएंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक व अन्य उच्चाधिकारी जयपुर स्थित मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

हालांकि रेस्क्यू टीम (Rescue Team ) मौके पर पहुंच गई है। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ (CPRO) ने कहा कि यात्री और उनके परिजन किसी भी जानकारी के लिए 138 और 1072 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

जोधपुर: 0291- 2654979(1072), 0291- 2654993(1072), 0291- 2624125, 0291- 2431646

पाली मारवाड़: 0293- 2250324, 0293- 2250138, 0293- 2251072

वही हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। जबकि दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद रेल लाइन को खाली कराया जाएगा। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने तक इस रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है।

Next Story