- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Tejasvi Surya: तेजस्वी सूर्या पर धर्म के आधार पर वोट मांगने के मामले में FIR, चुनाव आयोग ने वीडियो पोस्ट के आधार पर किया केस
Tejasvi Surya: बीजेपी के बेंगलुरू दक्षिण उम्मीदवार और सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ धार्मिक आधार पर वोट मांगने का मामला दर्ज किया गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया पर धर्म के आधार पर वोट मांगने वाला एक वीडियो पोस्ट किया था। धर्म के आधार पर वोट मांगने पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ बेंगलुरू के जयनगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है।
बीजेपी के निवर्तमान सांसद तेजस्वी सूर्या इस बार भी बेंगलुरू दक्षिण से प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने तेजस्वी सूर्या के खिलाफ बेंगलुरु दक्षिण सीट से सौम्या रेड्डी को मैदान में उतारा है। दोनों के बीच काफी करीबी मुकाबला माना जा रहा है। सूर्या, बीजेपी यूथ विंग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि, तेजस्वी सूर्या पर कई बार हेट स्पीच का आरोप पहले भी लग चुका है।
शुक्रवार को बेंगलुरू दक्षिणी सीट पर वोटिंग हुई। अपना वोट देने के बाद बेंगलुरू दक्षिण सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में 30 से अधिक सीटें नहीं जीत सकती है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से निराश हो गई है। एक के बाद एक सर्वे से पता चलता है कि वह 30 से अधिक सीटें नहीं जीत सकती। वे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जितने अधिक व्यक्तिगत हमले और बेबुनियाद आरोप लगाते हैं, इतिहास गवाह है कि प्रधानमंत्री ने केवल मजबूत हो गई है और भाजपा और अधिक लोकप्रिय हो गई है।
सूर्या ने दावा किया कि इस वर्ष अधिक वरिष्ठ नागरिक मतदान कर रहे हैं और युवाओं से बड़ी संख्या में बाहर आकर मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जश्न का दिन है। यह लोकतंत्र का त्योहार है। लाखों लोग बाहर निकलेंगे और मतदान करेंगे। यह सिर्फ एक अधिकार नहीं है, बल्कि एक कर्तव्य भी है।