लाइफ स्टाइल

मलाइका अरोड़ा की कमर देख ये कैसे-कैसे इशारे करने लगे टेरेंस लुईस, देखें Video

Special Coverage Desk Editor
24 Dec 2021 11:14 AM IST
मलाइका अरोड़ा की कमर देख ये कैसे-कैसे इशारे करने लगे टेरेंस लुईस, देखें Video
x
मलाइका अरोड़ा का डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टेरेंस मलाइका को देख ऐसे ऐसे इशारे कर रहे हैं कि आप चौंक जाएंगे.

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' को जज कर रही हैं. मलाइका के अलावा टेरेंस लुईस (Terence Lewis) और गीता कपूर भी इस शो में बतौर जज हैं. सेट से इन सितारों का मस्ती मजाक करते हुए आए दिन कोई ना कोई वीडियो आता रहता है. लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप कहेंगे मलाइका की कमर को देख ये कैसे इशारे कर रहे टेरेंस लुईस.

इस वीडियो में आप देखेंगे कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और टेरेंस लुईस एक साथ स्टेज पर है. म्यूजिक बजता है और मलाइका अपना डांस करना शुरू कर देती हैं. लेकिन अपने डांस में बिजी टेरेंस की नजर जैसे ही मलाइका की कमर पर पड़ती है तो वो ऐसे-ऐसे इशारे करने लगते हैं जिसे देखकर हो सकता है कि आपको भी शर्म आ जाए.

टेरेंस लुईस पहले तो अपना डांस कर रहे होते हैं. लेकिन वो पीछे पलटकर जैसे ही देखते हैं तो अपना डांस भूलकर मलाइका की कमर को देखने लगते हैं. इसके बाद वो अजीब -अजीब से इशारे करने लगते हैं.

इस वीडियो में मलाइका सिर्फ अपनी कमर को हिलाते नजर आ रही हैं. टेरेंस मलाइका को देख रुक जाते हैं और फिर उन्हीं की तरह कमर को हिलाने लगते हैं. इसके बाद दोनों कैमरे में देखते हैं और मुस्कुराने लगते हैं.

इस वीडियो में मलाइका बेहद चमकती हुई नियॉन रंग की ड्रेस पहने नजर आईं. अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने हाई पोनी की हुई थी. इसके साथ ही लाइट मेकअप किया जो कि उनके लुक पर काफी सूट कर रहा है.

Next Story