राष्ट्रीय

देश संविधान से चलेगा, जिहाद या शरिया से नहीं…

Shiv Kumar Mishra
7 July 2022 5:03 AM GMT
देश संविधान से चलेगा, जिहाद या शरिया से नहीं…
x

देश में जिहादी ताकतें निर्दोष हिंदुओं की हत्या कर भारत में खौफ पैदा करना चाहती हैं। उदयपुर में दर्जी का काम करने वाले कन्हैयालाल की हत्या जिहादी तत्वों ने की। इसके बाद एक वीडियो भी जारी किया, बिल्कुल उसी तर्ज पर जैसे कि इस्लामिक स्टेट के आतंकी करते हैं। इन जिहादी तत्वों के खिलाफ और संविधान के प्रति भारत के लोगो की आस्था और विश्वास दिखाने के लिए समस्त हिंदू समाज का संकल्प मार्च अब दिल्ली में निकाला जाएगा।

संकल्प मार्च नौ जुलाई दिन शनिवार को सुबह दस बजे से मंडी हाउस से शुरू होकर जंतर-मंतर तक जाएगा। इसके जरिये यह संदेश दिया जाएगा कि भारत संविधान से चलेगा, न कि शरिया या जिहाद से। जिहादी तत्न न केवल निर्दोष हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं बल्कि समाज का सद्भाव भी खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

नूपुर शर्मा का समर्थन करने वालों का सर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है। सोशल मीडिया पर या कोई वाट्सएप स्टेटस लगाता है तो उसे धमकी मिलनी शुरू हो जाती है। महाराष्ट्र में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई। कन्हैयालाल का भी कोई दोष नहीं था। जिहादियों ने कन्हैया लाल को तड़पाकर मारा।

पहले मारने की धमकी दी, फिर हत्या कर दी और इसके बाद सोशल मीडिया पर हत्या का वीडियो पोस्ट कर दिया। इन जिहादियों के विरोध में भारत एकजुट होने लगा है। जयपुर, अजमेर, पाली में हिंदुओं ने मौन मार्च निकाला। अब देश की राजधानी दिल्ली में समस्त हिंदू समाज मार्च निकालेगा। इसमें अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की गई है।

Next Story