राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बढ़ेगी ठिठुरन,जानिए पूरे भारत में मौसम का हाल

Satyapal Singh Kaushik
15 Dec 2022 9:45 AM IST
उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बढ़ेगी ठिठुरन,जानिए पूरे भारत में मौसम का हाल
x
उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के बीच दक्षिण के राज्यों में होगी बारिश

कहीं कड़ाके की ठंड तो कही बारिश कुछ ऐसा ही हाल है भारत के राज्यों का। एक और जहां दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा IMD ने मध्य प्रदेश, विदर्भ, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में भी बारिश का अनुमान लगाया है।

उत्तर भारत में पड़ रही ठंड

उधर उत्तर भारत में लगातार ठंड बढ़ रही है. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सबसे अहम बात यह है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा सुधर गई है. दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी की दर्ज की गई।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

वहीं, पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है. इसके कारण हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, लेह, लद्दाख में पारा लुढ़क गया है. कहीं का तापमान शून्य तो कहीं माइनस मे चला गया है।

आइए जानते हैं राजधानी दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज मौसम के साफ रहने का अनुमान है. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में सर्दी लगातार बढ़ रही है. दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जानिए उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. आज यहां मौसम साफ रहेगा. अगर तापमान की बात करें तो आज यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इससे इतर, उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रहा है।

जानिए बिहार में मौसम का हाल

बिहार में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है. वहीं आज यहां मौसम के साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

केरल,तमिलनाडु का हाल

तमिलनाडु और केरल में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे तक बारिश का अनुमान जताया है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story