राष्ट्रीय

TMKOC: 25 दिनों के बाद घर लौटे गुरुचरण सिंह, लापता होने की ये बताई वजह

Special Coverage Desk Editor
18 May 2024 4:13 PM IST
TMKOC: 25 दिनों के बाद घर लौटे गुरुचरण सिंह, लापता होने की ये बताई वजह
x
TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम रोशन सिंह सोढ़ी यानी की गुरुचरण सिंह 25 दिनों के बाद घर लौट आए हैं। पिछले कई दिनों से उनकी तलाश जारी थी, लेकिन पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई थी। साथ ही उनके पिता ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रोपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम रोशन सिंह सोढ़ी यानी की गुरुचरण सिंह 25 दिनों के बाद घर लौट आए हैं। पिछले कई दिनों से उनकी तलाश जारी थी, लेकिन पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई थी। साथ ही उनके पिता ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रोपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। बेटे के न मिलने से गुरुचरण सिंह के पिता काफी परेशान थे। लेकिन अब एक्टर अपने घर लौट आए है।

जानकारी के मुताबिक, 17 मई को गुरूचरण सिंह खुद ही घर लौट आए हैं। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने के बाद पता चला है कि वो दुनियादारी से दूर धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े थे। बीते 25 दिनों में वह कभी अमृतसर तो कभी लुधियाना में थे। गुरुचरण सिंह की माने तो वह कई शहरों के गुरूद्वारे में जाकर ठहरे थे। लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि अब उन्हें अपने घर लौट जाना चाहिए तो वह तुरंत वापस आ गए। जांच-पड़ताल करते दौरान पुलिसा ने खुलासा किया था कि 22 अप्रैल को गुरुचरण को मुंबई फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जाना था। लेकिन वो एयरपोर्ट की तरफ नहीं गए। दिल्ली के कई CCTVमें एक्टर को दिल्ली के पालम समेत कई इलाको में पीठ पर बैग टांगे पैदल जाता हुआ देखा गया है। दिल्ली में गुरुचरण ने ATM से करीब 7 हजार रूपये भी निकाले थे।

2020 में छोड़ी यह सीरीज

बता दें, अपने पिता की सेहत का हवाला देकर सीरीज खत्म कर दी थी। गुरुचरण ने 2020 में ये सीरीज छोड़ दी। इसके बाद वह किसी भी सीरियल में नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि वह अपना पूरा ध्यान परिवार पर देना चाहते हैं। हालाँकि, निर्माताओं ने गुरुचरण को पारिश्रमिक नहीं दिया, जिन्होंने अन्य अभिनेताओं की तरह श्रृंखला छोड़ दी। जब जेनिफर मिस्त्री ने इन सबके खिलाफ आवाज उठाई तो निर्माताओं ने उन्हें पैसे दिए।अब बलविंदर सिंह इस सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं।

Next Story