राष्ट्रीय

Today Entertainment News : साउथ एक्टर मनदीप राय का निधन, शिल्पा और शमिता को धोखाधड़ी मामले में राहत

Special Coverage Desk Editor
30 Jan 2023 9:23 PM IST
Today Entertainment News : साउथ एक्टर मनदीप राय का निधन, शिल्पा और शमिता को धोखाधड़ी मामले में राहत
x
Today Entertainment News : सिनेमा की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। कन्नड़ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर मनदीप राय का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वहीं, शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी को धोखाधड़ी मामले में राहत मिल गई है।

Today Entertainment News : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरों ने ध्यान खींचा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर मनदीप राय का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी को धोखाधड़ी मामले में राहत मिल गई है। हालांकि, उनकी मां सुनंदा शेट्टी खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर को अस्पताल में छुट्टी मिल गई है। उन्हें सीने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस रिपोर्ट में आपको 5 बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर मनदीप राय का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। मनदीप राय का हार्ट अटैक आया था और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अस्पताल में निधन हो गया था। मनदीप राय ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी के लिए राहत खबर सामने आई है। दरअसल, दिंडोशी सेशन कोर्ट ने 2022 में मजिस्ट्रेट कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया गया, जिसमें दोनों बहनों को कथित तौर से 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में समन जारी किया गया था। हालांकि, शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर को बीती 26 जनवरी को सीने में दर्द की शिकायत की चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब अन्नू कपूर के फैंस के लिए अच्छी खबर है क्योंकि उन्हें अस्पताल में छुट्टी मिल गई है। 66 साल के बॉलीवुड एक्टर 29 जनवरी यानी रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया वह अब ठीक हैं।

बिग बॉस फेम शहनाज गिल फिल्म किसी का भाई किसी की जान से सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। ये फिल्म ईद, 2023 में रिलीज होने वाली है। इसी बीच खबर आ रही है कि शहनाज गिल के हाथ एक और फिल्म लग गई है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर निखिल अडवाणी की नई फिल्म में काम करेगी।

Next Story