राष्ट्रीय

आज का मौसम पूर्वानुमान,जानिए देश भर में कैसी रहेंगी गतिविधियां

Satyapal Singh Kaushik
11 Dec 2022 4:45 AM GMT
आज का मौसम पूर्वानुमान,जानिए देश भर में कैसी रहेंगी गतिविधियां
x
आईए जानते हैं देश भर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तर भारत में सर्दी का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। तापमान में गिरावट देखी जा रही है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत पर देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में आज भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' के कारण दक्षिण भारत के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है।

जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान मैंडूस के कारण इन राज्यों में अगले दो से तीनों दिनों तक लगातार तेज बारिश होती रहेगी। चक्रवात मैंडूस को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों के अगले 3-4 दिनों तक समुद्र में न जाने की अपील की है। साथ ही आम लोगों से तटीय इलाकों से रहने की बात कही है, जिससे वे जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।चक्रवाती तूफान मैंडूस को देखते हुए प्रभावित राज्यों में एहतियातन कई कदम उठाए गए हैं। तमिलनाडु SDRF की 40 सदस्यीय टीम के अलावा 16000 पुलिसकर्मियों और 1500 होमगार्ड को तैनात किया गया है। इसके साथ ही DDRF की 12 टीमों को भी तैयार रखा गया है। जबकि NDRF और SDRF के लगभग 400 कर्मियों को पहले ही कावेरी डेल्टा क्षेत्र समेत तटीय इलाकों में तैनात कर दिया गया है।

जानिए उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे NCR क्षेत्र में भी दिखने लगा है। यूपी के कई जिले इस हिस्से में आते हैं। जहां कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। रविवार-सोमवार को भी यहां किसी तरह का मौसमी बदलाव दिखाई नहीं देगा। नोएडा, गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ आदि जिलों में तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है। बर्फीली हवाओं ने यहां लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। हवाओं में कनकनी की वजह से कई जगह लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। एनसीआर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नोएडा और गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता भी 'बेहद खराब' की श्रेणी में दर्ज की जा रही है। नोएडा के सेक्टर- 116 में शनिवार को AQI 342 दर्ज किया गया था।

IMD के अनुसार, प्रयागराज में रविवार को तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 11 डिग्री सेल्सियस , मेरठ में मिनिमम टेंपरेचर 10 डिग्री सेल्सियस तो बरेली में 10 डिग्री सेल्सियस अनुमान जताया गया है। इसी तरह, बुंदेलखंड के झांसी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। सूबे के इन जिलों में कोहरा होने का भी अनुमान जताया जा रहा है। यूपी के सभी जिलों में तेजी से ठंड बढ़ने लगी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हो या बुंदेलखंड का इलाका, तराई वाले क्षेत्र हो या पूर्वांचल का हिस्सा सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story