- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
आज का मौसम पूर्वानुमान,जानिए कैसी रहेंगी देश भर में मौसम की गतिविधियां
देश के कई राज्यों में इन दिनों एक्टिव मॉनसून की स्थिति बनी हुई है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में बरसात हो रही है. मौसम विभाग (IMD) ने आज, 16 अगस्त 2022 को भी ज्यादातर राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
जानिए दिल्ली में मौसम का मिजाज
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली के सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, आयानगर और गुरुग्राम में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता दर 95 प्रतिशत से 68 प्रतिशत के बीच रही. वहीं, मंगलवार की सुबह से ही तेज हवाएं चलने के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
जानिए मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल में आज मध्यम बारिश के आसार हैं. आसमान में बादल छाए रहेंगे. यहां आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. चंडीगढ़ में आज बादल छाए रहेंगे, जबकि बारिश का अलर्ट नहीं है।
जानिए राजस्थान, यूपी में मौसम का हाल
पिछले कुछ दिनों की तरह राजस्थान में आज भी भारी बारिश होने की आशंका है। जयपुर का मौसम केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्रफल के कारण आज भी राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आज जोधपुर संभाग और आसपास के इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है। इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में इस बार सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश।