राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा के बाद ब्रिटेन में नए लुक में नजर आए राहुल गांधी, ट्रिम दाढ़ी और बदन पर कोट पैंट

Arun Mishra
1 March 2023 4:10 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा के बाद ब्रिटेन में नए लुक में नजर आए राहुल गांधी, ट्रिम दाढ़ी और बदन पर कोट पैंट
x
राहुल गांधी 7 दिन के दौरे पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे। वे यहां कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल में आज स्पीच देंगे।

Rahul Gandhi : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी दाढ़ी की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, अब राहुल गांधी ने अपना पूरा लुक बदल दिया है। राहुल गांधी की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें उन्होंने अपनी दाढ़ी को ट्रिम करा दिया है। साथ ही उन्होंने अपने हेयर कट में भी बदलाव किया है।

राहुल गांधी 7 दिन के दौरे पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे। वे यहां कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल में आज स्पीच देंगे। इस स्पीच के दौरान राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को भी साझा करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल यहां प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे।

राहुल नए लुक में कैम्ब्रिज पहुंचे हैं। एक फैन ने उनके साथ फोटो शेयर की है। इसमें राहुल सेट की हुई दाढ़ी, कोट और टाई में नजर आ रहे हैं। 7 सितंबर 2022 में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के करीब 6 महीने बाद राहुल का लुक बदला हुआ नजर आ रहा है।

मई 2022 में भी कैम्ब्रिज में स्पीच दी थी, मोदी पर बयान की हुई थी आलोचना

राहुल गांधी इससे पहले मई 2022 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गए थे। यहां पर उन्हें आईडियाज फॉर इंडिया विषय पर बोलना था। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं जैसे संसद और चुनाव आयोग को उनका काम नहीं करने दे रहे हैं। भाजपा ने उनके इस बयान पर ऐतराज जाहिर किया था। सवाल पूछा था कि देश के प्रधानमंत्री पर विदेश में ऐसा बयान क्यों दिया?

देश के कई राज्यों से गुजरी थी भारत जोड़ो यात्रा

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। करीब 4,000 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई राज्यों का दौरा किया था। इस दौरान कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आम आदमी से लेकर कई नामी हस्तियों ने शिरकत की थी।

Next Story