राष्ट्रीय

अभी-अभी : केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

Arun Mishra
8 April 2023 4:48 PM GMT
अभी-अभी : केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री
x
किरण रिजिजू श्रीनगर से बनिहाल जा रहे थे। ट्रक में सामान भरा हुआ था।

नई दिल्ली : केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू शनिवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने के बाद सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रामबन पुलिस ने एक बयान में कहा, "आज, सड़क मार्ग से जम्मू से श्रीनगर जाते समय, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू की कार एक मामूली दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। किरण रिजिजू सुरक्षित हैं। रिजिजू श्रीनगर से बनिहाल जा रहे थे। ट्रक में सामान भरा हुआ था।



Next Story