राष्ट्रीय

UP BUDGET 2024: योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, पेश किया अबतक का सबसे बड़ा बजट

Special Coverage Desk Editor
5 Feb 2024 1:59 PM IST
UP BUDGET 2024: योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, पेश किया अबतक का सबसे बड़ा बजट
x
UP Budget 2024: योगी सरकार आज विधानसभा में यूपी का सबसे बड़ा बजट पेश किया। ये योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट है। कहा जा रहा है इस बार का बजट 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है।

UP Budget 2024: योगी सरकार आज विधानसभा में यूपी का सबसे बड़ा बजट पेश किया। ये योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट है। कहा जा रहा है इस बार का बजट 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि इस बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सौर ऊर्जा, धार्मिक पर्यटन, कृषि, उद्योग और एमएसएमई पर फोकस किया जाएगा। इस बजट को यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया।

‘हर माह 3 हजार रुपए दिया जा रहा’

बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, राज्य में पेंशन के तौर पर हर माह 3 हजार रुपए दिया जा रहा है। सुरेश खन्ना ने लखनऊ में दिल्ली जैसी एयरोसिटी बनाने का एलान किया है। बजट 2024 पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, "सरकार की ओर से ये ही प्रयास है कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने वाला प्रदेश हो। लोग अच्छी उम्मीदें रखें। जनता की नजरों में विपक्ष खुद एक सवाल है। देश और दुनिया में यदि विकास की रफ्तार देखनी है तो उत्तर प्रदेश में देखी जा सकती है।" दरअसल, इस बजट को पेश करने से पहले सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई।

सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट

इसी बैठक में बजट को मंजूरी दी गई। जिसके बाद विधानसभा में बजट को पेश किया गया। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'उत्तर प्रदेश के बजट 2024-25 के सदन में प्रस्तुत होने के पूर्व प्रदेश के माननीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से भेंट हुई। आज सदन में उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला 'पेपरलेस' बजट नए उत्तर प्रदेश में 'रामराज्य' की आधारशिला बनेगा। जय श्री राम।'

Next Story