राष्ट्रीय

Uttar Pradesh: दूल्हे का काले रंग होने पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटाई बारात

Special Coverage Desk Editor
28 April 2024 11:33 AM GMT
Uttar Pradesh: दूल्हे का काले रंग होने पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटाई बारात
x
Uttar Pradesh: यूपी राज्य से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां काप काले दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा था।

Uttar Pradesh: यूपी राज्य से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां काप काले दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा था। बता दें, यह मामला यूपी के रामपुर जिले का है। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा का रंग काला होने पर हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हा-दुल्हन के परिवार के बीच समझैते का प्रयास किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

कुछ दिन पहले रामपुर के स्वार इलाके में एक युवती का रिश्ता रामपुर के ही मोहल्ला पहाड़ी गेट के रहने वाले सोन से पक्का हुआ था। दूल्हा पक्ष के लोग शुक्रवार की रात को बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंच गए। बारातियो की खूब खातिरदारी की गई। धूमधाम से दूल्हा-दुल्हन ने जयमाला भी डाल दी। इसके बाद दुल्हन की तरफ की महिलाओं में दूल्हे के काला होने की चर्चा होने लगी। थोड़ी देर बाद महिला ने विरोध शुरू कर दिया। दूल्हे के तरफ के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को काफी समझाया लेकिन वह मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हुए। जिसकी वजह से बारात देर रात वापस लौट गई।

दूल्हा ने नहीं हारी उम्मीद

बता दें, अभी भी दूल्हा ने उम्मीद नहीं हारी है। इस वजह से दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन के लोगों को अभी भी मनाने में लगे हुए हैं। इस मामले में कुछ लोग भी है जो दुल्हन पक्ष को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। दुल्हन की आस में दूल्हा अभी भी पलके बिछाए उम्मीद लगाए बैठा है कि शायद दुल्हन का दिल दूल्हा के लिए पसीज जाए और वह इस शादी से हां कर दे।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story