राष्ट्रीय

Weather News: धूप खिलने से यूपी,बिहार में ठंड हुई कम तो दिल्ली में भी तापमान बढ़ा,जानिए पूरे देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Satyapal Singh Kaushik
8 Feb 2023 5:00 AM GMT
Weather News: धूप खिलने से यूपी,बिहार में ठंड हुई कम तो दिल्ली में भी तापमान बढ़ा,जानिए पूरे देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
x
IMD के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय रहेगा। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है।

यूपी, बिहार समेत देश के मैदानी क्षेत्रों में धूप निकलने से ठंड से राहत मिली है तो पहाड़ी इलाकों पर हो रही है बर्फबारी।

IMD ने पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, 9 और 10 फरवरी 2023 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।

जानिए दिल्ली में मौसम का हाल

IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही आकाश साफ रहेगा। हालांकि, IMD ने इस दौरान दिल्ली-NCR में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। बता दें कि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

जानिए यूपी, बिहार में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों के तापमान में आने वाले वक्त में वृद्धि की संभावना है। बता दें कि आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे। तो वहीं बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभवाना है। हालांकि, सुबह और शाम के समय में ठंड बरकरार रहेगी।

पहाड़ों में होगी बर्फबारी

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बर्फबारी हो सकती है, जबकि 9 और 10 फरवरी को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। IMD ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय रहेगा। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है।

जानिए इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

IMD ने कहा है कि, अगले पांच दिनों के दौरान पूरे देश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज किए जाने की संभावना है। IMD के अनुसार, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, नगालौंड और मेघालय में अगले पांच दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।


Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story