राष्ट्रीय

Weather News: उत्तर भारत में गर्मी बढ़ी तो कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Satyapal Singh Kaushik
6 March 2023 2:45 AM GMT
Weather News: उत्तर भारत में गर्मी बढ़ी तो कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
x
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में दो-तीन दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को आसमान साफ रहेगा।

ठंड गर्म के बीच होली पर मौसम मिलाजुला रहेगा। राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर हल्की गर्मी रहेगी, लेकिन पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में तेज वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है।

जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में दो-तीन दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। एक सप्ताह के दौरान दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री जबकि न्यूनतम 14 से 16 डिग्री रह सकता है।

जानिए यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में फरवरी के महीने में भी इसबार पिछले कई साल की तुलना में अधिक तापमान दर्ज किया गया. सूरज की तपिश का यह सिलसिला अब लगातार बढ़ता ही जाएगा और जल्द ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाएगा. कई जगहों पर लू की संभावना अभी से जताई जाने लगी है. इसके लिए लोगों को अलर्ट करते हुए कई सलाह दी गई है. जबकि दूसरी ओर IMD ने उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणालियों के कारण सोमवार से लेकर बुधवार तक गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है। IMD के मुताबिक दिन की शुरुआत हल्की ठंड से हो सकती है, लेकिन इसके बाद गर्मी बढ़ने लगेगी. यूपी के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. कई जिलों में तो न्यूनतम तापमान 35 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है।

जानिए उत्तराखंड में मौसम का हाल

IMD के अनुसार मौसम होली के बाद करवट बदल सकता है। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। होली के बाद मौसम करवट बदल सकता है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story