
Weather News: यूपी, बिहार, दिल्ली में दोपहर में निकल रही धूप तो रातें हैं ठंड,जानिए पूरे देश भर के मौसम का हाल

गर्मियों की शुरूआत के साथ ही साथ पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की सिलसिला अभी पूरी तरह थमा नहीं है. मैदानी इलाकों में एक बार फिर तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है तो वहीं, पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
जानिए दिल्ली में मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने को तैयार है. 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस को छू गया था. अब एक बार फिर तापमान में ये बढ़त देखी जा सकती है. आज यानी 26 फरवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. इसके साथ ही आसमान भी साफ रहेगा. हालांकि, हवा की रफ्तार में कमी के चलते प्रदूषण में बढ़त दर्ज हो सकती है।
जानिए यूपी में मौसम का हाल
यूपी के मौसम की बात करें तो राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है. इसके अलावा आसमान साफ रहेगा. यहां अगले 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।
जानिए मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
IMD के अनुसार राजधानी भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और धुंध छाई रहेगी. इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा और धुंध छाई रहेगी. छिंदवाड़ा में आज न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आसमान आमतौर पर साफ रहेगा. ग्वालियर में आज न्यूनतम तापमान 13 जबकि अधिकतम 34 डिग्री रहेगा और धुंध छाई रहेगी।
जानिए अन्य राज्यों में मौसम का हाल
स्काईमेट के मुताबिक, मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू में हल्की से मध्यम या छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इससे साथ ही 27 फरवरी तक कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।