
Weather News: यूपी, बिहार में मौसम हुआ साफ तो पहाड़ों पर हो रही है बर्फबारी, आइए जानें पूरे देश भर के मौसम का मिजाज

यूपी,बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इन दिनों न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान के चूरू में कल यानी 8 फरवरी को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
जानिए दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आज दिल्ली में हल्के बादल छाए रहने के भी आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो 10 फरवरी को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. हालांकि, इसके बाद दिल्ली में 11 फरवरी से तेज हवाएं चल सकती हैं।
जानिए यूपी में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों के ताममान में अब बढ़ोतरी होने लगी है. राजधानी लखनऊ में तामपान में बढ़ोतरी के बाद ठंड से राहत मिली है. यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दूसरी ओर आगरा में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।
इसके अलावा गोरखपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जबकि यूपी के कानपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. प्रयागराज की बात करें तो यहां IMD के अनुसार न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। नोएडा में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. गाजियाबाद में भी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।
जानिए अन्य राज्यों में मौसम का हाल
आज उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के दिन और रात के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।