राष्ट्रीय

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की वापसी, 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, जम्मू कश्मीर के 11 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

Special Coverage Desk Editor
16 Jan 2023 9:37 AM IST
Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की वापसी, 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, जम्मू कश्मीर के 11 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी
x
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India Weather) के कई राज्यों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर लौट आई है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कोहरे और ठंड का डबल अटैक देखने को मिल सकता है।

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India Weather) के कई राज्यों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर लौट आई है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कोहरे और ठंड का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाली कुछ दिनों में न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री तक जा सकता है।

वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पारा 4 से 7 डिग्री तक गिर गया है। दिल्ली के लिए 16 से 18 जनवरी तक तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। आईएमडी (IMD) ने लोगों से शीत लहर के दौरान अधिक सावधानी बरतने की अपील की है। राजस्थान के कई इलाकों में पारा माइनस में पहुंच गया है।

वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। वैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में रविवार को शीतलहर शुरू हो गई है। 24 घंटे में पारा पांच डिग्री गिरा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में 4 से 7 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया है। वही दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां तापमान में काफी गिरावट देखी जा सकती है।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वही उत्तर प्रदेश में भी यह और गंभीर होने वाला है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अलर्ट है, जो अगले एक हफ्ते तक जारी रह सकता है।

Next Story