राष्ट्रीय

Salman Khan House Firing: कौन है सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो शूटर? जानिए कैसे रचा था पूरा प्लान?

Special Coverage Desk Editor
16 April 2024 12:09 PM IST
Salman Khan House Firing: कौन है सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो शूटर? जानिए कैसे रचा था पूरा प्लान?
x
Salman Khan House Firing: रविवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट हो गई थी और जांच में जुट गई थी। अब इस मामले में पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है।

Salman Khan House Firing: रविवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट हो गई थी और जांच में जुट गई थी। अब इस मामले में पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में मुंबई क्राइम ने गुजरात के भुंज से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को मुंबई लाया गया है। यहां पुलिस ने उनसे पूछताछ करेंगी। खबर के अनुसार, दोनों आरोपी की पहचानविक्की गुप्ता और सुनील पाल के नाम से हुई है। यह दोनों आरोपी बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं। फरवरी के महीने में ये दोनों मुंबई आए थे और तभी से फायरिंग की प्लान की तैयारी में जुटे हुए थे।

फ्लैट में रह रहे दोनों आरोपी

खबर के अनुसार, विक्की और सुनील ने मुंबई के सेंट्रल के एक होटल में रूम लिया था। उसके बाद दोनों आरोपी सलमान खान के घर की रेकी कर रहे थे। दोनों आरोपी कुछ दिन बाद पनवेल के हरिग्राम गांव के राधा कृष्ण सोसाइटी में फ्लैट लेकर रहने लगे थे। विक्की और सुनील पनवेल से मुंबई आकर सलमान खान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट पर नजर रखते थे।

फायरिंग कर गुजरात हुए फरार

खबर के अनुसार, दोनों आरोपी जिस फ्लैट में रह रहे थे उसका एग्रीमेंट भी नहीं कराया था।25-30 हजार रुपये में आरोपी ने घर किराए पर लिया था। इसके अलावा 24 हजार रुपये में एक बाइक भी खरीदी थी। पुलिस ने बाइक के मामले में जानकारी दी की आरोपियों ने बाइक के पूरे पैसे भी नहीं अदा किए हैं। रविवार को मौका पाकर आरोपियों ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग कर गुजरात फरार हो गए थे।

'ये तो बस ट्रेलर है'

इस घटना की जिम्मेदारी घटना के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। फेसबुक पर अनमोल ने पोस्ट किया था जिसमें उसने लिखा था कि- ये तो बस ट्रेलर है। खबर के अनुसार, सलमान को मारने के लिए बिश्नोई ने ही अपने शूटर भेजे थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बिश्नोई के इस पोस्ट के लिए VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का उपयोग किया गया था और पोस्च का IP एड्रेस पुर्तगाल का पाया गया है। काले हिरणों को बिश्नोई समुदाय में पवित्र माना जाता है। सलमान खान पर काले हिरण को मारने के केस चल रहा है इसी कारण 1998 के काले हिरण शिकार मामले की वजह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को कई बार धमकी दे चुका है।

Next Story