राष्ट्रीय

जानिए BJP सांसद अल्फोंस ने क्यों कहा अंबानी, अडानी की होनी चाहिए पूजा?

Sakshi
11 Feb 2022 2:44 PM GMT
जानिए BJP सांसद अल्फोंस ने क्यों कहा अंबानी, अडानी की होनी चाहिए पूजा?
x
राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा (Budget Discussion) के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के सदस्य के जे अलफोंस ने कहा कि वह चाहे रिलायंस हो, अंबानी हो या अडानी या फिर कोई और उनकी पूजा (Ambani-Adani should be worshipped) की जानी चाहिए...

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक सदस्य ने एक अजीबो-गरीब बयान दिया है| सांसद ने राज्यसभा (Budget Disussion in Rajya Sabha) में बीते गुरुवार को कहा कि वह चाहे रिलायंस हो, अंबानी हो या अडानी या फिर कोई और उनकी पूजा (Ambani-Adani should be worshipped) की जानी चाहिए। उनका सम्मान किया जाना चाहिए। कारण है कि वो इस देश में लोगों को रोजगार देते हैं। राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा (Budget Discussion) के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के सदस्य के जे अलफोंस (Alphons speech in Rajya Sabha) ने यह बात कही।

साथ ही उन्होंने कहा कि 'आप मुझे पर पूंजिपतियों का मुखपत्र होने का आरोप लगा सकते हैं| कोई भी व्यक्ति जो इस देश में रोजगार का सृजन करता है| वह चाहे रिलायंस हो, अंबानी हो, अडानी हो या कोई और उनकी पूजा की जानी चाहिए| हां, क्योंकि वह रोजगार देते हैं।'

जिसके बाद सांसद के इस बयान का राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा सहित विपक्ष के अन्य नेताओं ने विरोध किया। इस पर अलफोंस ने विरोध कर रहे सांसदों से कहा कि 'हम रोजगार सृजित नहीं करते| जो पैसे निवेश करते हैं| अंबानी, अडानी या हर वह व्यवसायी जो पैसे निवेश करता है, वही रोजगार सृजित करता है।'

भाजपा सदस्य ने कहा कि उन्होंने कभी किसी अंबानी के साथ 'कॉफी नहीं पी' लेकिन वह दावे के साथ अपनी बात का समर्थन करते हैं। आगे उन्होंने फिर कहा कि 'देश का हर ईमानदार आदमी जो रोजगार पैदा करता है| उसका सम्मान किया जाना चाहिए| उसकी चर्चा की जानी चाहिए।'

Next Story