राष्ट्रीय

Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिला सांसदों ने कुछ ऐसे जताया PM मोदी का आभार, PHOTOS

Arun Mishra
22 Sept 2023 10:53 AM IST
Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिला सांसदों ने कुछ ऐसे जताया PM मोदी का आभार, PHOTOS
x
लोकसभा से यह पहले ही पास हो गया था. राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा.

महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण के प्रावधान वाला महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) राज्यसभा से निर्विरोध पास हो गया है. बुधवार को इस बिल को दो तहाई बहुमत के साथ मंजूरी मिल गई. इस बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जब कि इसके खिलाफ एक भी वोट नहीं पड़ा. राज्यसभा में मौजूद सदस्यों ने वोटिंग के लिए मल्टीमीडिया डिवाइस का इस्तेमाल किया था.

लोकसभा से यह पहले ही पास हो गया था. राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह विधेयक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' हो जाएगा. बिल पास होने के बाद महिला सांसदों ने अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की.

महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से पास होने के बाद संसद में मौजूद तमाम महिला सासंदों ने पीएम मोदी का संसद के गेट पर खड़े होकर आभार जताया और उनको विशेष सम्मान दिया.

महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा से मंजूरी मिलने पर महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया. इस दौरान वहां सांसद मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थीं.


सांसद मीनाक्षी लेखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शॉल पहनाई और उनके साथ मौजूद महिला सांसदों ने उनको सफेद और गुलाबी फूलों का बुके भेंट किया.

पीएम मोदी जैसे ही संसद के गेट पर पहुंचे वहां हाथों में मिठाई के डिब्बे और फूलों का बुके लिए कई महिला सांसद पहले से ही मौजूद थीं. पीएम ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया.

महिला आरक्षण बिला संसद के दोनों सदनों से पास होने पर पीएम मोदी और सभी महिला सांसदों ने खुशी जाहिर की. सभी ने विक्ट्री साइन दिखाकर इस बिल का स्वागत किया.

Next Story