- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
भारत में लगभग 1.1 करोड़ महिलाओं को नौकरी पर खतरा, जानिए क्यों?
कहते हैं कि प्रोफेशनल लाइफ में खुद को अपडेट रखना जरूरी है. अगर आप समय के साथ आप अपनी स्किल और नॉलेज नहीं बढ़ाते हैं तो आप पिछड़ जाते हैं. अब एक ऐसे ही खतरा हालिया रिसर्च में जताया गया. जी हां शोध के मुताबिक दुनिया की हर छठवीं महिला की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है.
दरअसल कंसल्टेंसी फर्म मैकिन्जी की ताजा स्टडी के मुताबिक भले ही भविष्य में महिलाओं के लिए नौकरियों में 20 फीसदी अधिक अवसर उपलब्ध हो जाए, लेकिन अगर आने वाले समय में उनकी स्किल में सुधार नहीं हुआ तो लगभग सभी कार्यक्षेत्रों में लैंगिक असमानता बढ़ने का अंदेशा जताया गया है. दुनिया की हर छठी महिला की नौकरी खतरे में है.
योरस्टोरी में छपे शोध रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 1.1 करोड़ महिलाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. यह महिला वर्कफोर्स का आठ प्रतिशत है. हमारे देश में बदलते वक्त में ऑटोमेशन के साथ ढल जाना महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है. वह पहले से ही अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पारंपारिक रुकावटों से जूझ रही हैं.
मैकिन्जी की 'द फ्यूचर ऑफ वूमेन एट वर्क: ट्रांसिशन इन द ऐज ऑफ ऑटोमेशन' शीर्षक स्टडी में बताया गया है कि आगामी एक दशक में विश्व में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं की या तो नौकरियां जा सकती हैं, या फिर उन्हें अपना फील्ड बदलना पड़ सकता है. वहीं विश्व की दस बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूके, चीन, भारत, मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका) पर फोकस इस स्टडी के मुताबिक, ऑटोमेशन के कारण करीब 10.7 करोड़ महिलाओं की नौकरी जा सकती है.