राष्ट्रीय

आप भी लगा सकते हैं राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपना फोटो,बस अपनाए ये डिजिटल तरीका

Satyapal Singh Kaushik
13 Aug 2022 2:30 AM GMT
आप भी लगा सकते हैं राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपना फोटो,बस अपनाए ये डिजिटल तरीका
x
www.Harghartiranga.com पर अपलोड कर सकते हैं अपनी सेल्फी व सर्टिफिकेट

Har Ghar Tiranga अभियान की शुरुआत 13 अगस्त से होने जा रही है। इस अभियान के तहत आप भी घर तिरंगा लहरा सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार ने एक वेबसाइट की भी शुरुआत की है। यहां से आपको कई ऑप्शन मिलते हैं। आप आसानी से कई चीजों से खुद को जोड़ भी सकते हैं। यहां एक डिजिटल तिरंगा का भी ऑप्शन दिया गया है। डिजिटल तिरंगा को कई लोगों की तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है।

तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर आप खुद कर सकते हैं अपलोड

तिरंगा के साथ सेल्फी क्लिक करके आप खुद को डिजिटल तिरंगा में शामिल कर सकते हैं। अभी तक 94 लाख से ज्यादा लोग तस्वीर अपलोड भी कर चुके हैं। तस्वीर अपलोड करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट (https://harghartiranga.com/) पर जाना होगा। यहां जाने के बाद आपको बहुत सारे ऑप्शन नजर आएंगे। PIN A Flag के साथ आपको Upload Selfie With Flag भी दिखाई देगा।

Upload Selfie With Flag पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे तो आपके डेस्कटॉप या स्मार्टफोन की गैलरी ओपन हो जाएगी। इसके बाद आप आसानी से अपनी तस्वीर अपलोड कर सकेंगे। एक बार तस्वीर अपलोड होने के बाद आपकी तस्वीर का चयन किया जाएगा। जो तस्वीर अच्छी आएंगी उन्हें Digital Tiranga में स्थान दिया जाएगा। सेल्फी अपलोड करने से पहले सुनिश्चित करें कि ये तिरंगा के साथ होनी चाहिए।

इस वेबसाइट से सर्टिफिकेट भी कर सकेंगे अपलोड

साथ ही आप यहां से सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको जाकर एक फॉर्म भरना होगा। डिटेल भरने के बाद आपको लोकेशन भी दर्शानी होगी। इसके बाद आप आसानी से सर्टिफिकेश डाउनलोड भी कर सकते हैं। भारत सरकार के पोर्टल पर भी कई लोगों की सेल्फी को जगह दी गई है। अगर आपकी सेल्फी भी पसंद की जाती है तो यहां आप भी नजर आ सकते हैं, लेकिन उसके लिए पहले आपको सेल्फी अपलोड करनी होगी।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story