Archived

'सेक्सी' होने की वजह से इस एक्ट्रेस पर लगा प्रतिबंध, देखिए- PHOTOS

Arun Mishra
30 April 2017 11:15 AM GMT
सेक्सी होने की वजह से इस एक्ट्रेस पर लगा प्रतिबंध, देखिए- PHOTOS
x
सुंदर दिखने की चाह हर किसी लड़की के अंदर होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हद से भी ज्यादा सुंदर होना आपको भारी पड़ सकता है। दरअसल, ऐसा ही कुछ मामला कैंबोडिया में सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। कैंबोडिया की एक अभिनेत्री पर फिल्मों में काम करने से इसलिए प्रतिबंध लगा दिया गया क्योंकि वह 'बहुत सेक्सी' है।

यह अजीब मामला हुआ है कैंबोडिया की 24 साल की डेनी क्वॉन के साथ। डेनी एक अभिनेत्री हैं और कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनके देश की कल्चर व फाइन आर्ट्स मिनिस्ट्री के साथ उनका एक सेशन था जिसमें फैसला किया गया कि उन्होंने मंत्रालय की आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

खबर के अनुसार कैंबोडिया की कल्चर व फाइन आर्ट्स मिनिस्ट्री ने एक सेशन में फैसला किया गया है कि उन्होंने मंत्रालय की आचार संहिता का उल्लंघन किया है। जिसमें उन्होंने सेक्सी तरीके से कपड़े नहीं पहनने का वादा किया था। इसके लिए उन्हें एक साल के लिए बैन कर दिया गया है। अब वह 12 महीनों तक फिल्म के लिए कैमरा के आगे नहीं आ पाएंगी। कैंबोडिया के जेंडर ऐंड डिवेलपमेंट ग्रुप ने मंत्रालय के इस फैसले की आलोचना की है। उसका कहना है कि मंत्रालय का यह फैसला नैतिक और कानूनी दोनों ही आधार पर गलत है।

डेनी के फेसबुक पर करीब तीन लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मों में उनके द्वारा निभाए गए इरॉटिक रोल्स (कामुक भूमिकाएं) अन्य अभिनेत्रियों से अलग नहीं हैं। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'कैंबोडिया में कई सेक्सी आर्टिस्ट हैं। कई तो मुझसे ज्यादा किसिंग और इरॉटिक सीन करती हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं अपना अधिकार जानती हूं कि मुझे कपड़े कैसे पहनने चाहिए। लेकिन हमारा कल्चर, कैंबोडिया के लोग इसे स्वीकार नहीं कर सकते।'

वहीं महिला मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता ने दलील दी कि पब्लिक फिगर होने की वजह से मिस क्वॉन जो चाहे वह पहनने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, 'उन्हें हमारी संस्कृति को लेकर सावधान रहना चाहिए।'
Next Story