Begin typing your search...

दूल्हे को दहेज़ में महंगी बाइक मांगना पड़ गया महंगा, सर गंजा कर पहनाई जूतों की माला

दूल्हे को दहेज़ में महंगी बाइक मांगना पड़ गया महंगा, सर गंजा कर पहनाई जूतों की माला
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
रांची के चंदवे गांव में लोगों ने एक दूल्हे को जूते की माला पहना उसकी गर्दन पर दहेज लोभी का पोस्टर लटका दिया। इसके बाद उसका सिर गंजा कर बिना दुल्हन के वापस भेज दिया। दरअसल, दूल्हे ने शादी के बाद दहेज में अपनी पसंद की बाइक की मांग कर दी। इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि लड़की ने रिश्ता तोड़ने का एलान कर दिया। सुबह साढ़े तीन बजे काजी को बुलाया और तलाक दे दिया।

बशीरूद्दीन करीब तीन महीने से बेटी के निकाह की तैयारी में जुटे हुए थे. रात-दिन दौड़-भाग करके उन्होंने पैसों का इंतजाम किया। बारात के स्वागत की तैयारी की। साथ ही बेटी और दामाद को शादी के बाद देने लिए सामान की खरीदारी कर रहे थे। इस बीच वे अपनी बेटी के सुंदर भविष्य के सपने देखकर फूले नहीं समा रहे थे। तय तारीख को बारात उनके दरवाजे पर पहुंची भी, लेकिन दहेज के लोभियों की वजह से बेटी के लिए देखा हुआ उनका सपना पूरा नहीं हो पाया।

क्या था पूरा मामला?
बारात जब लड़की के दरवाजे पर पहुंची, तो लड़की पक्ष के लाेगों ने उनकी खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्थानीय इमाम नसीम खान ने रात 1:00 बजे निकाह की रस्म करायी। इसके बाद जो हुआ, उसकी उम्मीद बारातियों को भी नहीं थी। दूल्हा बना मुमताज अंसारी दहेज में पैशन प्रो बाइक की जगह पल्सर की मांग करने लगा। लड़की पक्ष के अलावा बारात में आये लोगों ने भी उसे समझाने की लाख कोशिशें की, लेकिन वह पल्सर की मांग पर अड़ा था। ऐसे में बाराती अपनी इज्जत बचाने के लिए वापस लौट गये।
...और टूटा लड़की का सब्र, तोड़ दिया निकाह
मुमताज अंसारी की जिद देख लड़की का सब्र टूट गया. उसने दहेज लोभी लड़के को अपना जीवन साथी बनाने से इनकार कर दिया। माता-पिता भी बेटी की बात से सहमत हो गये। रात एक बजे हुआ निकाह सुबह तीन बजे तोड़ दिया गया। इस घटना से गुस्साये लोगों ने दूल्हे मुमताज और उसका साथ देनेवाले भाई इम्तियाज का सिर मुड़वा कर जूतों की माला पहना दी। बाद में अंजुमन इसलामिया की पहल पर लड़केवालों ने अपनी गलती कबूल करते हुए माफीनामा लिखा, जिसके बाद दूल्हे और उसके भाई को जाने दिया गया। मौके पर पहुंची पिठोरिया पुलिस भी सुलह हो जाने पर लौट गयी।
Arun Mishra
Next Story
Share it