Archived

OMG! अजगर ने निगल लिया जीता-जागता इंसान और फिर.... देखें वीडियो

Vikas Kumar
3 Jun 2017 6:45 PM IST
OMG! अजगर ने निगल लिया जीता-जागता इंसान और फिर.... देखें वीडियो
x
नई दिल्ली : आजकल कोई भी फोटो हो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देर नहीं लगती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक जवान अजगर भारी-भरकम जीता-जागता 25 साल के आदमी को पूरा का पूरा निगल जाता है।

यह दिल दहला देने वाली वीडियो इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी द्वीप के एक गांव का है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक जवान अजगर भारी-भरकम 25 साल के आदमी को पूरा का पूरा निगल जाता है। अजगर कितनी बड़ी चीज को निगल सकता है इसका अंदाजा ये वीडियो देखकर लगाया जा सकता है।

दरअसल, इस शख्स का नाम अकबस सालूबिरो था, जिसकी उम्र 25 साल की थी। अकबस सालेबिरो हमेशा की तरह अपने खेत में फसल को देखने गया था, लेकिन वो घर वापिस नहीं आया। दोस्तों व परिवारवालों ने अकबस की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

जब घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की तो उन्हें जंगल में एक मृत अजगर मिला जिसका पेट फूला हुआ था, घर वालों ने इसके बारे में जब लोगों को बताया, तो लोगों ने अजगर को चीर कर देखा तो उनका यकिन सच में बदल गया। उसमें अकबस की लाश निकली, जिसमें उसने जूते पहने हुए थे।


साभार : यूट्यूब/Tribun Timur
Next Story